कोर्ट का आदेश लेकर अभियुक्त के घर पहुंची मनातू पुलिस, ढोल-नगाड़े के साथ, 28 अक्टूबर तक सरेंडर का आदेश

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू के मनातू थाना कांड संख्या 26/25 के प्राथमिकी अभियुक्त चुनका निवासी विपिन कुमार यादव के घर शनिवार को न्यायालय का इश्तहार चस्पा किया गया। पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचकर कार्रवाई पूरी की।

आर्म्स एक्ट समेत धाराओं में दर्ज है केस

थाना प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इश्तहार चस्पा किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 140(4), 142, 61(2) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

28 अक्टूबर तक आत्मसमर्पण का आदेश

न्यायालय के इश्तहार में विपिन कुमार यादव को 28 अक्टूबर 2026 को अथवा उससे पहले न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया है।

Advertisement

परिजन और ग्रामीण रहे मौजूद

इश्तहार चस्पा करने के दौरान अभियुक्त के परिजन और आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के आदेश और इश्तहार की विषय-वस्तु की जानकारी दी।

Share This Article