रेलवे का मेगा ब्लॉक! जनशताब्दी और इतवारी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें लंबे समय तक रद्द, रूट भी बदले

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिनी-राजखरसावां रेल खंड पर ट्रैक के आधुनिकीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 24 नवंबर से लेकर 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) की मदद से पुरानी पटरियों और स्लीपरों को बदलने का काम किया जाएगा।
​इस आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न तिथियों में गुजरने वाली 24 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

क्यों और कब रहेगा ब्लॉक?
वजह: सिनी-राजखरसावां खंड में ट्रैक और स्लीपर बदलने का आधुनिकीकरण कार्य।
समय: 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक।
अवधि: इस दौरान हर मंगलवार और शुक्रवार को 5 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक रहेगा।

प्रमुख रद्द रहने वाली ट्रेनें
​रखरखाव कार्य के चलते कई लोकप्रिय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इनमें से कुछ मुख्य ट्रेनें इन तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी।
हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर और 1, 5, 8, 12, 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110): इन्हीं चुनिंदा तारीखों (मंगलवार और शुक्रवार) को नहीं चलेगी।
हावड़ा-कंटाबांजी / जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस (22861/12872/22862): निर्धारित तिथियों पर इसका परिचालन बंद रहेगा।
सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस (20821/20822): नवंबर, दिसंबर और जनवरी के विशिष्ट दिनों पर रद्द रहेगी।
​चाकुलिया, बड़बिल, टाटानगर, गुआ और आदित्यपुर के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनें (जैसे 68127, 68003, 68044 आदि): भी अलग-अलग तिथियों पर नहीं चलेंगी।

Advertisement

इन ट्रेनों के रूट और सफर में बदलाव
​रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्थान में कटौती और मार्ग परिवर्तन किए हैं।
शॉट टर्मिनेशन (आंशिक रूप से रद्द):
​हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18011/18012) का परिचालन केवल आद्रा स्टेशन तक ही होगा। आद्रा और चक्रधरपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478): योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय इब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी और कटक के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान यह झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): आरा से दुर्ग जाने वाली यह गाड़ी कांड्रा और सिनी के रास्ते डायवर्ट की जाएगी, जिससे यह ट्रेन टाटानगर और गम्हरिया स्टेशन नहीं जाएगी।

Share This Article