तेतुलमारी-धनबाद के बीच संदिग्ध हालत में पकड़ा गया अभियुक्त
आज दिनांक 04/09/26 को गाड़ी संख्या 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस में गया से धनबाद तक मार्गरक्षण ड्यूटी में तैनात आरक्षी राम प्रकाश कुमार, रेसुब पोस्ट धनबाद के द्वारा तेतुलमारी-धनबाद के मध्य समय लगभग 04:43 बजे गाड़ी के कोच संख्या S1/07 में एक व्यक्ति को आईफोन मोबाइल के साथ संदिग्ध अवस्था में छेड़छाड़ करते हुए देखा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मोबाइल को गोमो स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18623 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सो रहे एक व्यक्ति के पैकेट से निकाला था और गंगा दामोदर एक्सप्रेस में दोबारा चोरी करने के इरादे से चढ़ा था।
मालिक का फोन आने पर हुआ चोरी के मोबाइल का सत्यापन
गाड़ी के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर टास्क टीम के बल सदस्यों ने भी उससे पूछताछ की। इसी दौरान उक्त मोबाइल पर उसके मालिक का फोन आने के बाद चोरी के मोबाइल का सत्यापन हुआ। अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए अभियुक्त को बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी धनबाद को सुपुर्द किया गया। राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 165/26, दिनांक 04/09/26, U/S 303(2), 317(5), 317(2) BNS दर्ज किया गया तथा जांच का भार सहायक उपनिरीक्षक अनीता मिंज, रेल थाना धनबाद को सौंपा गया।
50 हजार का आईफोन बरामद, अमन कुमार गिरफ्तार
बरामद सामान में सफेद रंग का आईफोन 13, सीरियल नंबर F4HH43G071, IMEI No. 350340397659133 शामिल है, जिसमें जिओ कम्पनी का सिम लगा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता सुरेश वर्णवाल, पता स्टेशन मार्ग तुपकड़ीह, थाना बालीडीह, जिला बोकारो (झारखंड) है। चोरी व बरामद सामान का मूल्य करीब ₹50,000 है।
गश्ती दल में तीन जवान शामिल, आपराधिक इतिहास नहीं मिला
गश्ती दल में राम प्रकाश कुमार, RPF/POST/DHN, प्रमोद कुमार, CT/RPF/POST/DHN और आरक्षी विवेक कुमार, RPF/POST/DHN शामिल थे। ICJS में जांच के दौरान अमन कुमार के विरुद्ध कोई दर्ज मामला प्रकाश में नहीं आया। मोबाइल के मालिक मनोज कुमार पांडे, उम्र 46 वर्ष, पिता बा पाण्डेय, पता टैंको रोड नंबर-01, ओवरिया रोड, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची (झारखंड) हैं।

