गढ़वा। जिले में अवैध उत्खनन और बालू भंडारण के खिलाफ लगातार चौथे दिन भी छापेमारी की गई। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
Contents
अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी
अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव के नेतृत्व में धुरकी थाना पुलिस की सुरक्षा में अभियान चलाया गया।
वन भूमि से 500 डंपर बालू जब्त
धुरकी थाना क्षेत्र के अम्बाखोरिया पंचायत में कनहर नदी किनारे कुशमाहा घाट के पास वन भूमि पर भंडारित लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त किया गया।
भंडारण करने वाले की पहचान जारी
प्रशासन अवैध बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान कर रहा है। पहचान पूरी होने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
अवैध कारोबार पर सख्ती जारी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, खनिजों के अनधिकृत परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

