गोपालगंज में इंजन से स्टेपनी तक स्कॉर्पियो बनी शराब का तहखाना, तलाशी में 120 लीटर शराब बरामद

Reena Sharma
2 Min Read

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में शराब तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया। उत्पाद पुलिस ने एक स्कॉर्पियो की तलाशी लेकर करीब 120 लीटर शराब बरामद की। गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाई गई थी।

गुप्त सूचना पर पकड़ी गई स्कॉर्पियो

उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की खेप गोपालगंज लाई जा रही है। बथुआ बाजार के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर जांच की गई।

इंजन से बॉडी तक बनाया तहखाना

तलाशी में स्कॉर्पियो के इंजन, बॉडी और स्टेपनी में शराब छिपी मिली। बाहर से गाड़ी खाली नजर आ रही थी, लेकिन अंदर शराब की खेप बरामद हुई।

Advertisement

120 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने गाड़ी से करीब 120 लीटर शराब जब्त की। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई।

दो तस्कर गिरफ्तार

मामले में वैशाली के नया गांव निगिरफ्तारवासी मिथलेश कुमार और समस्तीपुर के पावन कुमार को  किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

लगातार चल रहा अभियान

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्कैनर और अन्य माध्यमों की मदद से तस्करों की धरपकड़ की जा रही है।

Share This Article