पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा की जानकारी दी। नवंबर में होने वाली इस परीक्षा में इंटरमीडिएट से उच्च शिक्षा तक के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे।
झारखंड से जुड़े विषयों पर होंगे सवाल
बंधु तिर्की ने बताया कि परीक्षा में झारखंड के आदिवासी समाज, स्वतंत्रता सेनानियों और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
रांची विश्वविद्यालय में होगी परीक्षा
परीक्षा रांची विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। छात्रों की संख्या के अनुसार अन्य कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र से जोड़ा जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के माध्यम से होगा।
150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न समेत सब्जेक्टिव
परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ सब्जेक्टिव और लघु उत्तरीय प्रश्न भी होंगे। इसके लिए 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
20 छात्रों को मिलेगा पुरस्कार
परीक्षा के आधार पर 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इनमें 10 छात्र और 10 छात्राएं होंगी, जिन्हें अधिकतम 50 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
सिर्फ आदिवासी छात्र होंगे शामिल
बंधु तिर्की ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाना है। परीक्षा में केवल आदिवासी छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकेंगे।

