घरपरास जंगल में मौत को छूकर निकला हाइवा! पेड़ पर चढ़ा बेकाबू वाहन, बड़ा हादसा टला

Reena Sharma
1 Min Read

सारवां (देवघर)। सारवां-देवघर मुख्य मार्ग पर घरपरास जंगल के समीप बीती रात एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पेड़ से टकराकर उसके तने पर चढ़ गया। दुर्घटनाग्रस्त हाइवा का नंबर BR01G 0555 है। टक्कर के कारण वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पेड़ पर चढ़ा हाइवा, टला बड़ा हादसा

हादसे के बाद मौके पर हाइवा की स्थिति देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी

इस संबंध में टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घटना बीती रात की है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जमुई जिले का है दुर्घटनाग्रस्त वाहन

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा जमुई जिले का है। वाहन का नंबर BR01G 0555 बताया गया है।

हादसे के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share This Article