जमीन विवाद में हत्या; ईचाक में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र में 25 अगस्त को नेशनल पार्क के कुबड़ी पुल के नीचे मिले अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन लेन-देन के विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने गया जिले के बाराचट्टी निवासी प्रकाश कुमार (27) को गिरफ्तार किया है।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

अनुसंधान के दौरान तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने प्रकाश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उसने दो सहयोगियों के साथ मिलकर 23 अगस्त को रंजना सिन्हा की हत्या करने की बात स्वीकार की।

शव को कुबड़ी पुल के नीचे फेंका

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद रात में शव को नेशनल पार्क के पास कुबड़ी पुल के नीचे फेंक दिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ी से मृतका का चश्मा बरामद किया गया।

Advertisement

आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मामले में ईचाक थाना कांड संख्या 144/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

प्रकाश का आपराधिक इतिहास भी

पुलिस के अनुसार, प्रकाश कुमार का बाराचट्टी और बोधगया थाने में उत्पाद अधिनियम समेत अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई में ईचाक और लोहसिंघना थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

Share This Article