डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आर्द्रा मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और मेंटेनेंस कार्यो के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे ने सुरक्षा और विकास कार्यो को प्राथमिकता देते हुए 14 से 20 सितंबर तक ‘रोलिंग ब्लॉक’ चलाने का फैसला किया है, जिससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के हजारों रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इस ब्लॉक के प्रभाव से कुल 12 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिनमें 6 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, जबकि 6 अन्य ट्रेनों को रास्ते में ही रोककर या वहीं से वापस संचालित किया जाएगा।
कौन सी ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द?
आर्द्रा-आसनसोल-आर्द्रा मेमू: 14, 17 और 20 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगी।
आर्द्रा-भागा-आर्द्रा मेमू: 20 सितंबर को इसका परिचालन बंद रहेगा।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 14, 17, 19 और 20 सितंबर को यह ट्रेन नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम-चक्रधरपुर मेमू: यह ट्रेन 20 सितंबर को अपने तय गंतव्य तक जाने के बजाय सिर्फ आर्द्रा तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौट जाएगी।
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 14 और 17 सितंबर को यह ट्रेन आर्द्रा तक ही संचालित होगी।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 15 और 16 सितंबर को यह ट्रेन भी सिर्फ आर्द्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।

