डाली को शिक्षा की बड़ी सौगात, पूनम जायसवाल की पहल रंग लाई; प्लस टू स्कूल बना एक्सीलेंस विद्यालय

Reena Sharma
2 Min Read

पलामू के छतरपुर प्रखंड स्थित डाली राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय को मुख्यमंत्री एक्सीलेंस विद्यालय की स्वीकृति मिल गई है। मुखिया पूनम जायसवाल और जिला परिषद सदस्य अमित जायसवाल के प्रयास से यह संभव हुआ है।

उपायुक्त और DSE से मिलकर रखी थी मांग

18 फरवरी को पूनम जायसवाल और अमित जायसवाल ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार से मिलकर विद्यालय को एक्सीलेंस स्कूल बनाने की मांग की थी।

आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

स्वीकृति मिलने के बाद विद्यालय में CBSE पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और साइंस लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आम का पौधा भेंट कर जताया आभार

मांग पूरी होने पर मुखिया पूनम जायसवाल और अमित जायसवाल ने अधिकारियों से मिलकर थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा भेंट किया और आभार जताया।

बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

पूनम जायसवाल ने कहा कि अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए डालटनगंज या रांची नहीं जाना पड़ेगा। यह पंचायत के बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

अमित जायसवाल ने अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस उपलब्धि से डाली सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है।

Share This Article