पलामू को मिले नए प्रधान जिला जज, राधा कृष्ण ने संभाला कार्यभार

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू: जामताड़ा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण का स्थानांतरण पलामू हुआ है। उन्होंने सोमवार को पलामू के 39वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में योगदान दिया।

राम शर्मा के बाद रिक्त था पद

पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनने के बाद 22 सितंबर 2026 से यह पद रिक्त था। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राज कुमार मिश्रा प्रभार में थे।

अधिवक्ताओं ने दी बधाई

राधा कृष्ण के योगदान पर अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं और मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Share This Article