झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर डॉ. संजीव कुमार प्रसाद को सिविल सर्जन, धनबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
अगले आदेश तक संभालेंगे जिम्मेदारी
डॉ. संजीव कुमार प्रसाद वर्तमान में सदर अस्पताल में उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने नियमित कार्यों के साथ सिविल सर्जन, धनबाद का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक दिया गया है।

