बालूमाथ बाजारटांड़ में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Reena Sharma
2 Min Read

बालूमाथ। बालूमाथ बाजारटांड़ में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से बाजारटांड़ से थाना चौक तक दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई दुकानों के आगे लगे करकट, एल्बेस्टर शेड और चबूतरे भी हटाए गए।

अवैध कब्जों पर चला जेसीबी

बाजारटांड़ में अवैध रूप से बनाए गए घर, गुमटी समेत अन्य अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार खुद ही दुकानों के सामने लगे करकट और अन्य निर्माण हटाते नजर आए।

पुलिस बल रहा तैनात

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, एसआई देवेंद्र सिंह, धीरज सिंह, रामशंकर उपाध्याय, सीआई बासुदेव महतो, राजस्व कर्मचारी अनिल होरो और अमीन दीपक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Advertisement

पहले ही दिया गया था नोटिस

अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों को पूर्व में ही नोटिस दिया जा चुका था। डीसी के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

शेड बनाकर व्यवस्थित होंगे फल-सब्जी विक्रेत

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद एनएच-22 के किनारे सड़क पर लगने वाले सब्जी और फल दुकानदारों को शेड बनाकर व्यवस्थित रूप से शिफ्ट कराया जाएगा।

Share This Article