गढ़वा। रंका-चिनियां मुख्य मार्ग पर मझिगावां मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मझिगावां निवासी महेंद्र चंद्रवंशी (50 वर्ष), पिता बालगोविंद राम के रूप में हुई है।
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, महेंद्र चंद्रवंशी मझिगावां मोड़ से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान CG30H 3228 नंबर की बताई जा रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर ही हुई मौत
हादसे में महेंद्र चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना रंका पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

