दुर्गा पूजा में सुरक्षा का खास इंतजाम, पलामू पुलिस ने जगह-जगह लगाए जागरूकता होर्डिंग

Reena Sharma
1 Min Read

मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों को सुरक्षा नियमों और यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस की अपील

पुलिस ने श्रद्धालुओं से पंडाल घूमने के दौरान अनावश्यक वाहन का उपयोग नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी खड़ी करने की अपील की है। वाहन लॉक रखें, दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनें और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।

संदिग्ध वाहनों की सूचना देने की अपील

पुलिस ने संदिग्ध, लावारिस और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की सूचना नजदीकी थाने को देने की अपील की है। इन प्रयासों का उद्देश्य जाम रोकना और पूजा के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखना है।

आपात स्थिति में 112 पर करें संपर्क

किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 7070452955 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन कर सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है।

Share This Article