दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने पंडालों का किया निरीक्षण

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शनिवार को जिले के विभिन्न निर्माणाधीन पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों ने पाटन चौक, बैदा कला, उंटारी रोड, हैदरनगर और छतरपुर के पंडालों में विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश-निकास द्वार और आवागमन व्यवस्था की जांच की।

पूजा समितियों को निर्देश

उपायुक्त ने सुरक्षित दूरी पर पंडाल बनाने, अलग प्रवेश-निकास द्वार रखने, महिला-पुरुषों के लिए अलग कतारें बनाने और आपात स्थिति के लिए पानी व बालू की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

वॉलंटियर्स की सूची देने का निर्देश

एसपी ने पूजा समितियों को वॉलंटियर्स की सूची संबंधित थाना प्रभारी को देने और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च

हैदरनगर बाजार और हरिहरगंज में झारखंड-बिहार सीमा पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों में विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Share This Article