देवघर में साइबर ठगी के नेटवर्क पर पुलिस का छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

देवघर। एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अक्तूबर को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूराभूरा जंगल में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिमकार्ड बरामद हुए।

फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनपलासी निवासी संदीप दास, करहैया निवासी छोटु कुमार दास और कुण्डारो निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई है।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, छोटु कुमार दास का पहले से आपराधिक इतिहास है। वह साइबर थाना देवघर कांड संख्या 70/2023 में आरोपपत्रित है।

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी

कार्रवाई साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में हुई। टीम में साइबर थाना के एसआइ संतोष कुमार मंडल और पथरड्डा ओपी की पुलिस शामिल थी।

Share This Article