देवघर में हिंदूजा अस्पताल की शुरुआत, बिहार-झारखंड के मरीजों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा

Reena Sharma
3 Min Read

देवघर। दर्दमारा स्थित बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट और हिंदूजा ग्रुप के संयुक्त प्रयास से पीडी हिंदूजा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की शुरुआत की गई। उद्घाटन के मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सांसद निशिकांत दुबे, ट्रस्ट की चेयरपर्सन अनामिका गौतम दुबे, हिंदूजा ग्रुप के सीईओ गौतम खन्ना समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

निशिकांत दुबे ने अस्पताल को बताया बड़ी उपलब्धि

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से अस्पताल की शुरुआत हुई है। आने वाले समय में इसका और भी भव्य रूप देखने को मिलेगा।

बिहार-झारखंड के लिए मील का पत्थर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह अस्पताल बिहार, झारखंड और आसपास के राज्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने निशिकांत दुबे और अनामिका गौतम दुबे के प्रयास की सराहना की।

Advertisement

डॉक्टरों की कमी दूर करने पर जोर

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अस्पतालों के निर्माण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए डॉक्टरों की उपलब्धता भी जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रस्ट और हिंदूजा ग्रुप के सहयोग से यह अस्पताल इस दिशा में भी योगदान देगा।

MDR और SIR पर भी बोले मुख्यमंत्री

MDR को लेकर हो रहे विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असम भी खनिज संपदा से समृद्ध है और नरेंद्र मोदी सभी के साथ न्याय करते हैं। SIR प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं और कार्यप्रणाली का विरोध करना उचित नहीं है।

बेहतर तकनीक और सस्ती चिकित्सा का दावा

हिमंत बिस्वा सरमा ने अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों का इलाज भी सस्ती दर पर संभव होगा। उन्होंने बताया कि वे 17 साल तक असम के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

75 वर्षों से स्वास्थ्य सेवा में हिंदूजा ग्रुप

हिंदूजा ग्रुप के सीईओ गौतम खन्ना ने कहा कि ग्रुप पिछले 75 वर्षों से गरीब मरीजों और देश के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य बेहतर तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इलाज के साथ मरीजों के प्रति संवेदना बनाए रखना भी है।

Share This Article