धनबाद- बरवाअड्डा के जंगल में नकली विदेशी शराब की फैक्टरी पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्टरी में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब, कैरामल, रैपर, स्टिकर और स्प्रिट जब्त किया है.

पुलिस को मिली थी सूचना

साधोबाद जंगल में शराब माफियाओं द्वारा लंबे समय से नकली विदेशी शराब तैयार कर धनबाद के अलावा आसपास के जिलों और अन्य राज्यों में सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.

कई नामी ब्रांड के स्टिकर मिले

जब्त नकली विदेशी शराब में ओल्ड हैबिट, रॉयल स्टैग समेत कई अन्य नामी-गिरामी कंपनियों के स्टिकर लगे हुए हैं. मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई है.

Advertisement

SSP की गुप्त सूचना पर कार्रवाई

धनबाद SSP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब के निर्माण और तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं और किन बड़े शराब माफियाओं की इसमें संलिप्तता है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है खुलासा

पूरे मामले में पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Share This Article