धनबाद में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन, 200 किलो कोयला जब्त; 5 वाहन पकड़े

Reena Sharma
2 Min Read

छापेमारी में चार बाइक और एक साइकिल जब्त, अवैध मुहानों की भी करायी गयी भराई

बाघमारा। भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत CISF और BCCL धनबाद की ओर से अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गयी। विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान करीब 200 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। इसके अलावा अवैध कोयला भरे कट्टे मौके पर नष्ट किये गये। कार्रवाई के दौरान चार मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की गयी।

अवैध खनन स्थलों और मुहानों की करायी गयी भराई

अभियान के दौरान अवैध खनन स्थलों और मुहानों की भराई की गयी। वहीं अवैध खनन से जुड़े मामलों में एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन सर्विलांस और वाहनों की जांच भी की गयी।

खास सिजुआ में अवैध मुहाना भरने का ग्रामीणों ने किया विरोध

क्षेत्र-04 (कतरास) के खास सिजुआ में अवैध मुहाने की भराई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने की जानकारी दी गयी है।

Advertisement

ड्रोन सर्विलांस में मिले अवैध खनन और Rat-Holes

क्षेत्र-06 (सिजुआ) के 22/12 माइंस, झिली ग्राउंड समेत अन्य स्थानों पर ड्रोन सर्विलांस किया गया। इस दौरान अवैध खनन और Rat-Holes पाए गये।

बसंतीमाता में मजदूरों का धरना और भूख हड़ताल जारी

क्षेत्र-12 (बसंतीमाता) में लायकडीह वाशरी के समक्ष मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी है।

भूमि मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने MECL का काम रोका

क्षेत्र-BK-II (बाघमारा) में भूमि मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने MECL का कार्य बाधित किया। सूचना के बाद QRT ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद कार्य बाधित करने की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी।

Share This Article