धनबाद रेल मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, 28 कर्मियों को मिला समापक भुगतान

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय, धनबाद में जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जून माह में सेवानिवृत्त हुए सभी 28 कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

धनबाद रेल मंडल ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, ताकि उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भुगतान प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा से ही भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली मजबूत होती है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी, विभिन्न रेल यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके नए जीवन की सफल एवं सुखद शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....