धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पर जोर, शपथ से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद मंडल में 17 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत हुई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यस्थल और आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील की।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।

केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता सत्र

अभियान के पहले दिन मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक की ओर से केंद्रीय विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

Advertisement

गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी

सत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (SWM-2026) की जानकारी दी गई। गीले और सूखे कचरे को अलग करने, उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया गया

Share This Article