धनबाद स्टेशन पर जेबकतरा गिरफ्तार, दो चोरी के पर्स बरामद

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। 18 मार्च 2026 की शाम धनबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट धनबाद, CIB धनबाद और GRPS धनबाद की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 04 के हावड़ा छोर पर शाम 7:15 बजे आरोपी को दो चोरी के पर्स के साथ दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन संख्या 13151 (जम्मूतवी एक्सप्रेस) में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद दोनों पर्स को शाम 7:45 बजे जब्त किया गया और आरोपी को रात 8:15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में GRPS धनबाद में कांड संख्या 81/26, दिनांक 18/03/2026 के तहत BNS की धारा 317(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई हरीश चन्द्र लोहारा को सौंपा गया है।

बरामद सामान का विवरण:

पहले पर्स से 210 रुपये नकद, बिट्टू कुमार के आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड मिले। दूसरे पर्स से 300 रुपये नकद के साथ मो. तबरेज के आधार, पैन, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य व्यक्तियों के आधार, पैन और वोटर कार्ड बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

सुनील प्रसाद वर्मा उर्फ टेनिया, निवासी कुम्हारपट्टी, डहुआटांड, थाना धनसार, जिला धनबाद।

अपराध का तरीका:

आरोपी कुमारधुबी से धनबाद के बीच पैसेंजर ट्रेनों में यात्री बनकर सफर करता था और भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के पर्स चोरी कर लेता था।

आपराधिक इतिहास:

CCTNS जांच में आरोपी के खिलाफ पहले भी GRPS धनबाद में कांड संख्या 52/24 (दिनांक 20/06/2014) के तहत चोरी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज पाया गया है।

कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्यों में कुन्दन कुमार, मनीषा कुमारी, पालिक मिंज, राम लखन यादव, शशिकांत तिवारी, राकेश कुमार, प्रविंद कुमार, अमित कुमार वर्मा और आदित्य नारायण राय शामिल रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....