​नई पारी की शुरुआत! बाबा बैद्यनाथ के दरबार में साथ दिखे BJP के नवनियुक्त और पूर्व संगठन महामंत्री

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया :झारखंड भाजपा में सांगठनिक बदलाव के बीच देवघर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नई जिम्मेदारियों को संभालने से ठीक पहले पार्टी के नवनियुक्त संगठन महामंत्री और पूर्व संगठन महामंत्री ने एक साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
​गुरुवार को देवघर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए संगठन महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद शाम को उन्होंने बाबा के भव्य श्रृंगार दर्शन किए। शुक्रवार को विधि-विधान के साथ दोनों नेताओं ने गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, झारखंड के पूर्व संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य की सुख-समृद्धि और झारखंड में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने की कामना की। साथ ही, पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

मौजूद रहे ये दिग्गज नेता
इस धार्मिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्व विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article