महुरांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी
पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुरांव गांव में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 28 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के बाद छतरपुर SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
गांजा उतारते दो आरोपी पकड़े गए
पुलिस टीम ने महुरांव चौक के पास जमशेद आलम और अली रजा को आइसर ट्रक संख्या OD14AB 1072 और टेम्पू संख्या BR26PB 2661 से गांजा उतारते हुए पकड़ा। दोनों महुरांव गांव के रहने वाले हैं।
डाब के बीच छिपाया था 443 किलो गांजा
तलाशी के दौरान ट्रक में नारियल पानी के डाब के बीच और 16 प्लास्टिक बोरों में 424 छोटे पैकेट मिले। इनमें करीब 443 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
DD Kit से हुई मादक पदार्थ की पुष्टि
बरामद पदार्थ की DD Kit से जांच की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने गांजा, दोनों वाहनों और अन्य सामान को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पलामू से औरंगाबाद और ओडिशा तक नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में गांजा तस्करी का नेटवर्क पलामू से बिहार के औरंगाबाद और ओडिशा तक फैला होने की जानकारी मिली है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
दोनों आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में 25 वर्षीय जमशेद आलम और 19 वर्षीय अली रजा शामिल हैं। दोनों के पिता का नाम रमजान अंसारी है और दोनों ग्राम महुरांव, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू के निवासी हैं।
वाहन और मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने 443 किलोग्राम गांजा के अलावा आइसर ट्रक OD14AB 1072, टेम्पू BR26PB 2661, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और नथिंग कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
तस्करी नेटवर्क पर आगे भी कार्रवाई
पुलिस पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रही है। छापेमारी दल में प्रशांत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर; पु०नि० द्वारिका राम, छतरपुर अंचल; पु०अ०नि० नीरज कुमार, थाना प्रभारी, नौडीहा बाजार थाना तथा नौडीहा बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे। पलामू पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

