पलामू: रेलवे टनल के पास रहस्यमय हालात में मिला अज्ञात शव

Reena Sharma
1 Min Read

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

मोहम्मदगंज, पलामू: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम चूल्हा रेलवे टनल के समीप गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से मांगी जानकारी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो अथवा कोई व्यक्ति लापता हो, तो तत्काल मोहम्मदगंज थाना को सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

Advertisement

Share This Article