मिग-21 उड़ाते हुए शहीद हुए मनु अखौरी, पुण्यतिथि पर वीरता को किया नमन

Reena Sharma
3 Min Read

पुण्यतिथि पर शहीद मनु अखौरी को नमन

पलामू: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू ने देश के दो जांबाज शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पलामू के लाल शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उनकी दादी दया चरण, माता नीरा अखौरी तथा पिता कर्नल संजय अखौरी ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

पूर्व सैनिकों ने दी पुष्पांजलि

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह और रम्य भूमि त्रिबल सैन्य कल्याण फाउंडेशन के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में नगर की सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ शहीद के पारिवारिक मित्रों की भी सहभागिता रही। श्रद्धांजलि सभा के बाद शहीद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।

मिग-21 उड़ाते समय हुए थे शहीद

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी 10 सितंबर 2009 को पंजाब के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय युद्ध अभ्यास के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहीं शहीद अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर में शहादत दी थी। उनकी अदम्य साहस और वीरता के लिए मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Advertisement

पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों की रही सहभागिता

श्रद्धांजलि सभा में कर्नल संजय अखौरी, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक डाल्टनगंज के ओआईसी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर अर्पण जयदीप, समाजसेवी सुधीर सिंह, भाजपा नेता अभिनाश वर्मा, राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी, शक्ति प्रिय, नीरज कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महासचिव सुनील कुमार सिंह, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी समेत परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेंद्र नाथ दुबे तथा रम्य भूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन से रामजी तिवारी, विकास तिवारी, श्यामबिहारी तिवारी, गिरजा उरांव, उपेंद्र मिश्र, नंद गोपाल तिवारी सहित अनेक पूर्व सैनिक और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

Share This Article