पलामू: DAV स्कूल में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्कूल की प्राचार्य इन्द्राणी चटर्जी, गुलबीर सिंह और रंजीत कुमार ने पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्हें शिविर में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उपायुक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
रक्तदान से बचती है जान
प्राचार्य इन्द्राणी चटर्जी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, आपातकालीन सर्जरी और अन्य गंभीर स्थितियों में रक्त की जरूरत पड़ती है और रक्तदान से मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
थैलेसीमिया मरीजों के लिए मदद
DAV स्कूल के जमीन दाता और LMC सदस्य गुरबीर सिंह ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। इसी जरूरत को देखते हुए स्कूल परिवार ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
पलामूवासियों से रक्तदान की अपील
गुरबीर सिंह ने पलामूवासियों से DAV स्कूल पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है।

