बड़ा सवाल, क्या कुणाल षाड़ंगी होंगे जमशेदपुर से लोकसभा उम्मीदवार? चर्चाओं का बाजार गर्म, सांसद रामटहल चौधरी भी कांग्रेस में शामिल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बीते शुक्रवार को अफवाहों का बाज़ार गर्म रहा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने की चर्चा चलती रही। कुणाल कभी हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते थे। जमशेदपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जतायी जा रही है। बता दें कि बहरागोड़ा से झामुमो के विधायक रहे हैं कुणाल षाडंगी। 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। कोल्हान क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता हैं कुणाल। अगर कुणाल जेएमएम में शामिल होते है तो उनकी भिड़ंत विद्युत वरण महतो से होनी है। ऐसे में अब भाजपा और महागठबंधन में मुकाबला रोचक हो सकता है।

भाजपा सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल

वहीं रांची के पूर्व भाजपा सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए। पांच बार रांची सांसद रहे राम टहल चौधरी के कांग्रेस में जाने के बाद कुणाल षाड़ंगी की जेएमएम में वापसी की चर्चा तेज है। अफवाह का बाजार गर्म है। हालांकि कुणाल ने पार्टी बदलने से इन्कार किया है। वहीं क्रिकेटर सौरव तिवारी के भी जेएमएम में आने की चर्चा तेज है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *