लंबे समय से बीमार चल रहें Dhanbad स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के वरिष्ठ शिक्षक डॉ राम उदय कुमार का निधन इलाज के दौरान हो गया। बता दें कि डॉ राम उदय कुमार दिल की बीमारी से ग्रसित थे उन्हें एकमापुर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था उसके बाद सफदरजंग अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां 28 मार्च की सुबह उनका स्वर्गवास हो गया।
शिक्षक डॉ राम उदय कुमार का निधन विद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति – प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा
इधर वरिष्ठ शिक्षक डॉ राम उदय कुमार के निधन की खबर मिलते ही Dhanbad के DPS विद्यालय परिवार में शोक की लहर छा गई। वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा ने डॉ. राम उदय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम उदय जी एक सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और विद्यालय के समर्पित शिक्षक थे। उनके निधन से विद्यालय ने एक अनुभवी शिक्षक एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। विद्यालय के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।
निधन पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं विद्यालय परिवार की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।
गौरतलब है कि डॉ. राम उदय कुमार एक समर्पित शिक्षक के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे जो सदैव सबकी सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार में शोक की लहर है।
ये भी पढ़े…..
- खौफनाक: सरायकेला में रंगदारी न देने पर ज्वेलरी कारोबारी पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
- धनबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई, विशेष जांच अभियान में 4 वाहन जब्त
- 20 साल बाद मां की घर वापसी: केरल से धनबाद लौटीं कबली देवी, परिवार में खुशी और भावुकता का माहौल
- तिरुवल्लूर गैस रिसाव हादसा: धनबाद के 12 श्रमिक विशेष कोच से घर रवाना, मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा
- तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: झारखंड के सभी 42 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित रवाना, मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा रांची

