यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच 27 सितंबर की रात हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। इसके बाद UFBU ने अपने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है।
5-Day Banking पर समिति
शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति सभी संभावित विकल्पों और हितधारकों से चर्चा कर समाधान तलाशेगी।
PLI योजना में संशोधन पर चर्चा
Scale IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI योजना को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों के समाधान के लिए IBA सरकार को योजना में संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करेगा।
अन्य लंबित मुद्दों पर भी बातचीत
8 मार्च 2024 के कार्यवृत्त में दर्ज शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए भी IBA और UFBU के बीच बातचीत की जाएगी। इन सहमतियों को देखते हुए UFBU ने आंदोलन और हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

