मां सिद्धिदात्री की आराधना से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें माता की महिमा

Reena Sharma
1 Min Read

मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को सिद्धियों और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होने की मान्यता है। माता का स्वरूप अत्यंत दिव्य और मनमोहक है। वे कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद देती हैं। माता की सच्चे मन से पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

मां सिद्धिदात्री को ज्ञान, शक्ति और सिद्धियों की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। भक्त माता को पुष्प, फल, मिठाई और श्रद्धा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन मां के मंत्रों का जाप और दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।

मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना

हे मां सिद्धिदात्री! सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। सबके जीवन से दुख और संक4ट दूर करें तथा सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।

🙏 जय माता दी! जय मां सिद्धिदात्री! 🙏

Share This Article