रांची के कोकर में मासूम के साथ दरिंदगी का आरोप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Reena Sharma
2 Min Read

गली में खेल रही बच्ची को बहाने से बुलाया
रांची के कोकर इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 30 वर्षीय मोकीम अंसारी ने बिस्किट देने के बहाने बच्ची को कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रोते हुए घर पहुंची बच्ची
घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपी को उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी बच्ची के घर के बगल में रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था।
बच्ची का कराया गया मेडिकल
पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी है और परिजन उसकी स्थिति को देखते हुए उससे बार-बार पूछताछ नहीं कर रहे हैं।
आरोपी के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे
पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी और तीन बच्चे बिहार के किशनगंज में रहते हैं। कोरोना काल में काम छूटने के बाद उसने परिवार को गांव भेज दिया था।

Share This Article