हजारीबाग गोलीकांड का खुलासा! रंगदारी की साजिश के बीच चली गोली, 5 गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो घायलों समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, खनन क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना थी।

हथियार से छेड़छाड़ में घायल हुए दो युवक

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को फुटबॉल मैदान में पार्टी के दौरान हथियार से फायरिंग हुई। बाद में हथियार से छेड़छाड़ के दौरान गोली चल गई, जिससे रूपलाल महतो और रमेश कुमार महतो घायल हो गए।

अज्ञात अपराधियों की बनाई झूठी कहानी

घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने दो अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारने की कहानी बताई। जांच के दौरान बयानों में विरोधाभास मिला और मोबाइल फोन में हथियार लहराने व फायरिंग का वीडियो मिला।

दो घायलों समेत पांच युवक गिरफ्तार

पुलिस ने सचिन कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, शिवलाल कुमार महतो, रूपलाल महतो और रमेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। सभी पगार ओपी क्षेत्र के निवासी हैं।

पिस्टल, कारतूस और मोबाइल बरामद

पुलिस ने मैगजीन सहित एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल फोन, वीडियो वाली पेन ड्राइव और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article