हजारीबाग में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, झाड़ियों से मिले 5 लाख के जेवर; आरोपी गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी तुरांव निवासी जाफर अंसारी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।

सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

15 सितंबर को सखिया निवासी जिन्नत प्रवीण के बंद घर से सोने के आभूषण समेत कीमती सामान चोरी हुए थे। 16 सितंबर को केस दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

झाड़ी में छिपाकर रखे थे चोरी के जेवर

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखे गए आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वारदात में मो. फिरोज अंसारी उर्फ सोनू भी शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement

29 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 29 ग्राम सोने के आभूषण और 450 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपी पर पहले से भी दो मामले दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल

कार्रवाई में सदर एसडीपीओ रूपक कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक बिन्देश्वर महतो, सहायक अवर निरीक्षक उषा कुमारी, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी-कर्मी और मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

Share This Article