ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) की स्पेशल टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन से 72 बोतल शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत 10,840 रुपये बतायी जा रही है।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ स्पेशल टास्क टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी क्रम में CCTV के माध्यम से धनबाद स्टेशन पर आपराधिक गतिविधि कि निगरानी कर रहे जवान द्वारा सुबह के करीब 3 बजे टास्क टीम को सूचना दी गई की एक व्यक्ति काले रंग के ट्रॉली बैग एवं एक अन्य बैग जो वजनी प्रतीत हो रहा है, प्लेटफार्म फार्म नंबर 07 पर है।
प्राप्त सूचना पर गश्त टीम ने 3 बजकर 25 मिनट पर धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 7 से उस संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिथलेश कुमार मंडल बताया जो धनबाद का रहने वाला है। आगे पूछ ताछ मेम बताया कि अंग्रेजी शराब ले कर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से धनबाद से बिहार जा रही थी। अधिक पैसा कमाने के लालच में पश्चिम बंगाल से अंग्रेजी शराब ले कर बिहार में अधिक दामो में बेचकर पैसा कमाता था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

