10 लाख के इनामी नक्सली सुरेश व लोदरो ने CRPF के समक्ष किया आत्मसमर्पण

मिरर मीडिया : राज्य सरकार के नक्सल मुक्त संकल्प को अमलीजामा पहनाते हुए झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई कर रही है। इस दिशा में पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध निरंतर कामयाबी भी मिल रही है। साथ ही झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए भटके हुए नक्सलियों को मुख्यधारा में भी जोड़ रही है। बीते 10 दिनों में झारखंड पुलिस ने कई कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों को घुटने पर मजबूर किया है। इसी कड़ी में भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य नक्सली पार्टी का विश्वासी सदस्य,और सुदूर जंगल पहाड़ी क्षेत्रों का जानकर, संगठन का शार्प शूटर और  10 लाख का इनामी जोनल कमांडर सुरेश सिंह मुंडा,और एरिया कमांडर लोदरो लोहरा उर्फ सुभास ने पुलिस और CRPF के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इन के ऊपर नक्सलियों के ऊपर से 121 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।इनपर हत्या डकैती अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों और उनके परिवार से संपर्क कर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया गया। सोमवार को डीआईजी कार्यालय में आईजी एवी होमकर, डीआईजी पंकज कंबोज सहित सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ये जानकारी दी। इसके अलावा आत्मसमर्पण समारोह में पहुंचे सुरेंद्र सिंह की पुत्री ने कहा कि पहले समाज के साथ उठने बैठने में बहुत कठिनाई होती थी के उसके पिता नक्सली हैं। लेकिन अब आत्मसमर्पण के बाद वह अपने आप को काफी बेहतर महसूस करेगी।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles