मिरर मीडिया : देशभर से कोरोना के मामलों में गिरावट के आंकड़े दर्ज किये गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 हजार 318 नए मामले पाए गए वहीं 10 हजार 967 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए। हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान 465 लोगों की मौत हो गई।
आंकड़ों पर नज़र डाले तो देश में फिलहाल 1 लाख 7 हजार 19 मामले एक्टिव हैं। वहीं 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 लोग ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना के 3 करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 मामलों की पुष्ट हो चुकी है।
वहीं टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 21 करोड़ 6 लाख 58 हजार 262 खुराकें दी गई हैं जिसमें से 73 लाख 58 हजार 17 खुराकें शुक्रवार को दी गईं।