पाकिस्तान में लगातार भूकंप के झटके: तीसरे दिन भी हिली धरती, 4.6 रही तीव्रता

KK Sagar
1 Min Read
Earthquake

पाकिस्तान में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तीव्रता के भूकंप को आमतौर पर ज्यादा विनाशकारी नहीं माना जाता, लेकिन बार-बार झटके आना चिंता का विषय जरूर बन सकता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शुक्रवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.5 थी, जबकि 26 मार्च को भी 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....