रामगढ़ के 65 संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे 172 सीसीटीवी कैमरे, 3.82 करोड़ की योजना जल्द होगी शुरू

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़। जिले के 65 संवेदनशील स्थानों पर कुल 172 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर कुल 3 करोड़ 82 लाख 76 हजार 418 रुपए खर्च किए जाएंगे, जो डीएमएफटी (DMFT) मद से स्वीकृत है। कैमरे लगाने की योजना लंबे समय से विचाराधीन थी, लेकिन अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दो दिनों में कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

ये प्रमुख स्थान शामिल हैं:

रामगढ़ थाना चौक, झंडा चौक मोड़, अलंकार ज्वेलर्स, सुभाष चौक, रामगढ़ बस स्टैंड, बिजुलिया पुल, टायर मोड़, पटेल चौक, कोठार ओवरब्रिज, छतरमांडू चौक, रामगढ़ बाजार समिति, बाजार टांड़, गोला रोड, चट्टी बाजार, गुरुद्वारा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नई सराय चौक, रांची रोड, बरकाकाना रोड, व्यवहार न्यायालय, गुरु नानक स्कूल समेत अन्य व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में कैमरे लगाए जाएंगे।

निगरानी के लिए रणनीतिक स्थानों का चयन

प्रत्येक स्थान पर कैमरों की संख्या अलग-अलग होगी। उदाहरणस्वरूप –

सुभाष चौक पर 8 कैमरे

रामगढ़ थाना चौक, एसबीआई शाखा के पास, कुमार पेट्रोल पंप व ओवरब्रिज आदि पर 4-4 कैमरे

कई बैंकों, चौकों, बाजारों व ज्वेलर्स शॉप के पास 2-2 कैमरे लगाए जाएंगे।

अब तक क्यों नहीं शुरू हुआ काम?

सूत्रों के मुताबिक, पहले 21 जनवरी 2025 को टेंडर निकाला गया था (पीआर नंबर: 344835) लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। बाद में जेम पोर्टल के माध्यम से दोबारा निविदा निकाली गई और एजेंसी को कार्यादेश दे दिया गया। फिर भी अब तक जमीन पर काम की शुरुआत नहीं हो सकी है।

उपविकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने क्या कहा?

रामगढ़ के उपविकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने बताया कि 1-2 दिनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....