बिहार विधानसभा की 19 समितियां गठित, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से दूर रहने वाले कांग्रेस-RJD विधायक को ‘इनाम’

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार विधानसभा में विधायी कार्यों को गति देने के लिए 19 संसदीय समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद इन समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में सत्ता पक्ष के साथ-साथ कांग्रेस और राजद के उन ‘बागी’ विधायकों पर भी मेहरबानी दिखी है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टियों से दूरी बनाकर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।

कांग्रेस-आरजेडी विधायकों पर मेहरबानी

बिहार में विधानसभा की 19 समितियों में कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं। सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह और राजद के फैसल रहमान की हो रही है। राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग से दूर रहने वाले इन दोनों विधायकों को भी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह को ‘प्रत्यायुक्त विधान समिति’ का कमान सौंपी गई है। वहीं, आरजेडी के फैसल रहमान को ‘गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति’ का चेयरमैन बनाया गया है। 

Advertisement

बाहुबली छवि वाले नेताओं का दबदबा

लिस्ट में क्षेत्रीय समीकरणों और बाहुबली छवि वाले नेताओं के दबदबे का खास ख्याल रखा गया है। समितियों सदस्यों में सबसे चर्चित नामों में मोकामा विधायक अनंत सिंह और मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह शामिल हैं।  बाहुबली छवि वाले धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Share This Article