जमशेदपुर : जिले में डेंगू पॉज़िटिव मरीज़ो के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। 31 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 2 नए डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में पोटका के और कदमा के 1-1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं। अब तक कुल 12163 सैम्पल की जांच में 1383 लोग(कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 74 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 5 आईसीयू में, 69 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। वहीं आज 25 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
डेंगू पॉजिटिव मरीज़ मिलने का सिलसिला जारी, 74 इलाजरत, 25 अस्पताल से डिस्चार्ज

Leave a comment