उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने NH-19 के किनारे स्थित 17 होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की मदद से की गई जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई।
मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली
जांच के दौरान 15 किलो मिलावटी हल्दी, 5 किलो एक्सपायर्ड हल्दी, 6 किलो बेसन लड्डू, एक्सपायर्ड दूध, लस्सी और पुराने मसाले पाए गए।
बिना लाइसेंस और गंदगी में चल रहे प्रतिष्ठान
कुछ होटल वैध खाद्य लाइसेंस के बिना संचालित मिले। वहीं, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, प्रबंधन और तैयारी में भी अस्वच्छता पाई गई।
सात प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी
नियमों के उल्लंघन पर बालाजी कृपा राजस्थानी होटल, सिंहजी चाय दुकान, परिधि होटल एंड रेस्टोरेंट, राधिका लाइन होटल, झारखंड लाइन होटल एंड ढाबा, स्वीट पैलेस और मेथन ढाबा सहित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण लेने की सलाह
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में अधिकारियों ने संचालकों को FoSTaC प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

