रेलवे कॉपर केबल चोरी मामले में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चोरी का केबल व औजार बरामद

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद मंडल के निचितपुर-कतरास लिंक लाइन में रेलवे का कॉपर केबल चोरी करने के मामले में रेसुब पोस्ट धनबाद की टीम ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। 11 अगस्त को किलोमीटर संख्या NK-0/5-6 के बीच 2×12 कोर का कुल 4 मीटर रेलवे कॉपर केबल चोरी होने के संबंध में रेसुब पोस्ट धनबाद में कांड संख्या 25/2026, दिनांक 12 अगस्त 2026, धारा 3 RP(UP) Act के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर धनबाद-भूली के बीच किलोमीटर संख्या 272/1-3 के बीच समीर डोम को रेलवे का चोरी हुआ 2×12 कोर का 4 मीटर कॉपर केबल, एक हेक्सा ब्लेड एवं एक फाइटिंग पंच के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने नशे की आदत के कारण पैसे की जरूरत होने पर 11 अगस्त को निचितपुर-कतरास लिंक लाइन में कॉपर केबल काटकर झाड़ियों में छिपाने तथा 12 अगस्त को उसे लेकर जाते समय पकड़े जाने की बात स्वीकार की।
बरामद रेलवे संपत्ति को जांचकर्ता द्वारा विधिवत जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 13 अगस्त 2026 को अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय रेलवे दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: समीर डोम, उम्र 20 वर्ष, पिता रणजीत डोम, निवासी शम्भू धर्मशाला, रिफ्यूजी मार्केट, थाना बैंक मोड़, जिला धनबाद, झारखंड।

Share This Article