Table of Contents
Dhanbad के गोविंदपुर में विगत दिनों हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने छानबीन में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Dhanbad में घटना के बाद पुलिस रेस हुई : जोरदार ढंग से चला रही है छापेमारी अभियान
बता दें कि Dhanbad के गोविंदपुर में अपराधियों द्वारा मछली कारोबारी को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस रेस है। पुलिस द्वारा जोरदार ढंग से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर बहुत हद तक सफलता पाई है।
गेस्ट हाउस से आर्म्स के साथ पकड़ाए 3 अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी फिराक
इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि खालसा होटल के निकट शांति गेस्ट हाउस में कुछ युवा ठहरे हुए हैं जिनके पास आर्म्स है और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
1 पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व कार सहित अन्य जब्त

शांति गेस्ट हाउस से पकड़े गए अपराधियों के पास से 1 पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस, एक कार और 3 मोबाइल जब्त हुए हैं।
पकड़े गए अपराधी की संलिप्तता लूट एवं डकैती में
इस बाबत सिटी एसपी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पकड़े हुए एक अपराधी मोहम्मद ईमारन लूट एवं डकैती के कई मामले विभिन्न जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
Also Read….
- लखनऊ पुलिस ने धनबाद से दबोचा 35 लाख का साइबर ठग! डेढ़ लाख कैश, 8 ATM और 11 SIM बरामद
- चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा झटका! 5 से 11 नवंबर तक 22 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
- 20 हाथियों के झुंड के बीच रहस्यमय हालात में हथिनी की मौत, 8 घंटे लेट पहुंची वन विभाग की टीम!
- झारखंड में संगठन विस्तार की तैयारी में आजसू, हर प्रखंड में सम्मेलन और अभियान चलाने का ऐलान
- बदल गई आवासीय स्कूलों की तस्वीर! अब हर रोज़ बच्चों की थाली में परोसी जाएंगी गरमा-गरम रोटियां

