डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के जराईकेला-मनोहरपुर स्टेशनों के बीच डाउन रेल लाइन पर ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (टीआरटी) मशीन के काम के कारण, रेलवे ने 30 अगस्त से 4 अक्टूबर तक चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदला गया है और चार ट्रेनों को बीच में ही रोका या शुरू किया जाएगा। यह काम 30 अगस्त, 6, 13, 20, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को किया जाएगा।
रद्द की गई ये ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 68025/68026 – चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू
- ट्रेन नंबर 68043/68044 – टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू
डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेन
- ट्रेन नंबर 18478, योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 29 अगस्त, 5, 12, 19, 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक स्टेशन होते हुए पुरी तक चलेगी। यह ट्रेन 30 अगस्त, 6, 13, 20, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन)
30 अगस्त, 6, 13, 20, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को ये ट्रेनें अपने पूरे मार्ग पर नहीं चलेंगी:
- ट्रेन नंबर 12872, टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, अब सिर्फ राउरकेला स्टेशन तक चलेगी। यह राउरकेला और हावड़ा के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 22862, कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, अब सिर्फ राउरकेला स्टेशन तक चलेगी। यह राउरकेला और हावड़ा के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 22861, हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस, अब सिर्फ टाटानगर स्टेशन तक चलेगी। यह टाटा और कंटाबांजी के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12871, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, अब सिर्फ टाटानगर स्टेशन तक चलेगी। यह टाटा और टिटलागढ़ के बीच रद्द रहेगी।

