इंडोनेशिया के जेल में भीषण आग लगने से 40 कैदीयों की मौत कई गंभीर रूप से झूलसे

Uday Kumar Pandey
1 Min Read


मिरर मीडिया विदेश :बुधवार सुबह इंडोनेशिया के बैंटन में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई  आई है। दरअसल इंडोनेशिया के बैंटन क्षेत्र स्थित एक जेल के ब्लॉक में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। आग बुधवार की देर रात लगी और इस समय ज्यादातर कैदी सो रहे थे। हादसे में कई कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और तंगेरंग जेल के ब्लॉक C की पूरी तरह खाली कराया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बैंटन प्रांत की तंगेरंग जेल के ब्लॉक C में आग लगी, जहां जेल में क्षमता से अधिक कैदी रखे गए थे। इस ब्लॉक में 122 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन अभी कितने कैदी रखे गए थे, इसकी पुष्टि अभी होनी बाकी है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *