बिहार के मुंगेर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा स्नान के दौरान पांच बच्चियां डूब गईं। इसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बासुदेवपुर थाना की पुलिस पहुंच गई। उसके बाद एनडीआरएफ की टीम में पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
5 लड़कियां गंगा में डूबी
घटना मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि बुधवार को चार से पांच बच्चियां गंगा स्नान के लिए गईं थी। इस दौरान स्थानीय निवासी क्रांति पासवान की चार बेटियां जिनकी उम्र क्रमश: 12 से 14 साल और चामो पासवान की 16 साल की एक बेटी गंगा में डूब गईं।
गंगा में लापता बच्चियों की तलाश जारी
लड़कियों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और गंगा में लापता बच्चियों की तलाश जारी है।

