करीब 200 जवानों ने संभाला मोर्चा
बीसीसीएल एरिया-4 के बिट्टू बाबू बांग्ला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 200 जवानों की टीम मौके पर पहुंची और माइंस के नीचे जाकर मैन्युअल छापेमारी की।
मैन्युअल छापेमारी में 50 टन कोयला बरामद
छापेमारी के दौरान CISF की टीम ने करीब 50 टन अवैध कोयला जब्त किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला खनन से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।
JCB से कोयला हटाते दिखे डिप्टी कमांडेंट
कार्रवाई के दौरान CISF के डिप्टी कमांडेंट खुद JCB के जरिए अवैध कोयला लोड करते नजर आए। वहीं जवानों ने कोयले से भरी बोरियों को मौके से हटाकर एक स्थान पर पहुंचाया।
अवैध खनन पर सख्ती का संदेश
CISF की इस कार्रवाई से अवैध कोयला खनन और कारोबार से जुड़े लोगों को सख्त संदेश मिला है। अभियान के जरिए क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है।

