ब्राउन शुगर की 93 पुड़िया के साथ 7 गिरफ्तार

जमशेदपुर : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आदित्यपुर थाना पुलिस ने अलकतरा ड्रम बस्ती से 7 युवकों को 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिला पुलिस ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि इस कारोबार का कनेक्शन रांची से भी है और जल्दी इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों का नाम सन्नी वर्मा, विशाल कुमार, नितेश झा, शाहिद अख्तर, अभिषेक सिंह, सनी तिर्की और मोहम्मद ताहिर बताया जा रहा है। इनमें से मोहम्मद ताहिर को छोड़कर सभी छह युवक रांची के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Share This News

Latest Articles